मूंगफली के साथ गुड़ क्यों खाया जाता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:23

मूंगफली और गुड़ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं। मूंगफली और गुड़ का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सर्दियों में खाएं मूंगफली और गुड़, मिलेंगे ये 7 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Eating Peanuts And Jaggery In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मूंगफली और गुड़ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

मूंगफली और गुड़ का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंगफली और गुड़ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर मूंगफली और गुड़ का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर मूंगफली और गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

मूंगफली और गुड़ का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंगफली और गुड़ दोनों में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन (Digestion) को बेहतर बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर में बनी रहती है गर्माहट

सर्दी के मौसम में मूंगफली और गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि सर्दी के मौसम में इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मूंगफली और गुड़ का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से स्किन पर निखार भी आता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info